Home / Blog / पहल्गाम में बड़ा आतंकी हमला: 26 की हत्या, लश्कर से जुड़े TRF ने ली जिम्मेदारी, जम्मू बंद

पहल्गाम में बड़ा आतंकी हमला: 26 की हत्या, लश्कर से जुड़े TRF ने ली जिम्मेदारी, जम्मू बंद

जम्मू-कश्मीर, 23 अप्रैल 2025 – पुलवामा के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे भयावह आतंकी हमले में मंगलवार को पहल्गाम के बायसरन घाटी में पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है।

सूत्रों के मुताबिक, हमलावर सेना की वर्दी में थे। उन्होंने पर्यटकों से धर्म पूछकर पहचान पत्र जांचे और हिंदू पहचान वालों को निशाना बनाया। मृतकों में अधिकांश पर्यटक हैं, साथ ही दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं। करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सरकार ने फिलहाल 16 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम:

  • जम्मू बंद: हमले के विरोध में आज जम्मू में व्यापक बंद का आह्वान किया गया है।
  • CCS बैठक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज दिल्ली में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक होगी।
  • गृह मंत्री की कार्रवाई: हमले के बाद पीएम मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़ने का फैसला किया और गृहमंत्री अमित शाह से हालात पर चर्चा की। शाह तुरंत श्रीनगर रवाना हुए और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियाँ जोरों पर थीं। हमले से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों को संभावित आतंकी गतिविधियों के इनपुट मिले थे, जिसके बाद यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *